फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 280 किलो गांजे के साथ पकड़े गए युवक और महिला को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र से सात साल पहले 280 किलो गांजे के साथ पकड़े गए युवक और एक महिला को जिला अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने मानेसर गांव निवासी राजपाल यादव को 13 साल की कठोर कारावास व 1.50 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के रघुराजपुरी निवासी रुचि चौहान को 10 साल की कठोर कारावास की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने दिया है। इस मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम को हरदोई में दर्ज एनडीपीएस केस की जांच के दौरान सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के बिनौला इंडस्ट्रियल एरिया में गांजे सप्लाई किया जाता है। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक से 11 कट्टों में भरा गांजा बरामद किया गया। इनमें से 10 कट्टे राजपाल यादव के कब्जे से तथा एक कट्टा रुचि चौहान के कब्जे से मिला। इनका कुल वजन 280 किलो हुआ था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें