फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेनों में महिलाओं की आरक्षित बोगी में बैठ रहे हैं पुरुष यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विराट त्यागी
विज्ञापन

गुरुग्राम। ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित बोगी में भी उन्हें अपनी सीट ही नहीं मिल रही है। महिलाओं के लिए आरक्षित बोगी में पुरुष यात्री सवार हो जाते हैं। रेलवे पुलिस की तरफ से इसको लेकर कार्रवाई भी की जाती है इसके बावजूद स्थिति में खासा सुधार नहीं हो रहा है।
सोमवार सुबह गुड़गांव रेलवे स्टेशन से गुजरी रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (54414) में देखने को मिला कि महिला यात्री के लिए आरक्षित बोगी में पुरुष यात्री सफर कर रहे थे। ऐसा करने पर छह महीने तक की सजा का प्रावधान है। इसके बावजूद पुरुष यात्री सफर करते हैं। रेलवे की तरफ से महिला बोगी इसलिए आरक्षित की जाती है जिससे महिला को यात्रा में कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

पुरुष यात्री सीट की उम्मीद में ऐसे बोगी में बैठ जाते हैं। कई बार तो यह भी देखने को मिला है कि महिला ही अपने साथ पुरुष को बैठा लेती है। इसको देखते हुए अन्य पुरुष भी वहां पर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

छह महीने में 38 मामले दर्ज : रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि मई तक महिला बोगी में सफर करने वाले 38 पुरुष यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें से 25 यात्रियों पर 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही समय-समय पर यात्रियों को इसको लेकर जागरूक भी किया जाता है। कई बार पुरुषों को सख्त चेतावनी भी दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें