फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में कैमरे लगाकर नौकर ने बनाई वीडियो, मांग रहा रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेस-2 स्थित एक घर में नौकर ने बाथरूम में कैमरे लगाकर परिवार की महिलाओं की वीडियो बना ली। नौकरी से निकाले जाने के बाद नौकर अब उन वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा। इसके एवज में रंगदारी मांग रहा है। पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज करा नेपाल निवासी नौकर की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

परिवार ने पुलिस को बताया कि नेपाल का रहने वाला तेज बहादुर नौकर के तौर पर काम कर चुका है। मई की शुरुआत में उसे काम से निकाल दिया था। अब उसने घर के एक मोबाइल पर वाट्सऐप के जरिए मैसेज भेज हैं। उसने मैसेज में लिखा है कि घर में नौकर रहने के दौरान उसने बाथरूमों मेें कैमरे लगा दिए थे। परिवार की महिलाओं की वीडियो बना ली है। अगर उसे रुपये नहीं दिए गए तो वह यह वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर देगा। परिवार की इज्जत को तार-तार कर देगा।
दो साल से था नौकर
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया है कि तेज बहादुर उनके यहां दो साल से नौकर था। वह सभी का विश्वासपात्र बन गया था। हालांकि, बाद में जब उसकी कुछ गलत हरकतों को संज्ञान में लिया गया तो उसको काम से निकाल दिया। वह बाथरूम में कैमरे भी लगा सकता है इसका तो किसी को अंदाजा नहीं था। मामले के बारे में डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस से जानकारी की कोशिश की गई तो थाना प्रभारी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें