फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी से 4500 लाइट चोरी, कर्मचारी के कमरे पर मिलीं 30

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर के गांव नाहरपुर स्थित मिंडा इंडस्ट्रीज लिमिटेड की लाइटिंग डिविजन में बनने वाली 4500 फॉग लाइटें चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी के शक में जब कंपनी के लोग एक कर्मचारी के घर पहुंचे तो वहां 30 लाइटें मिलीं। मैनेजर ने दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कंपनी में डिविजनल मैनेजर रूपेश सिन्हा ने बताया कि तीन जून को एक जगह से छह हजार लाइटों का ऑर्डर आया था। जब वहां के लिए लाइटों को वाहन में लोड करने गए तो पता चला कि स्टॉक में से करीब साढ़े चार हजार लाइटें कम थीं। शक के आधार पर एक कर्मचारी को साथ लेकर जब वह अन्य कर्मी नितिन के कमरे पर पहुंचे तो उसने बताया कि चोरी की गई लाइटें उसने कर्मचारी सोहन सिंह के कमरे पर रखी हैं। जब नितिन को सोहन के कमरे पर लेकर पहुंचे तो वहां चोरी की 30 लाइटें मिलीं। मैनेजर सिन्हा का कहना है कि लाइटें नितिन और सोहन ने ही चुराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें