फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मेवात पुलिस में बड़े फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
कई थाना प्रभारी इधर से उधर
विज्ञापन

संदीप मोर को मिली सीआईए तावडू की जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। जिले में इसी हफ्ते मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिला पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिले में 14 निरीक्षक,13 उपनिरीक्षक, 19 सहायक उप निरीक्षक, 17 हेड कांस्टेबल, 19 कांस्टेबल सहित तीन एसपीओ के तबादले किए गए हैं। फरीदाबाद और पलवल में बतौर सीआईए प्रभारी सेवाएं दे चुके व वांछित बदमाश का एनकाउंटर और इनामी बदमाशों को दबोचने वाले तावडू सदर थाना प्रभारी संदीप मोर को अब तावडू अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी दयानंद को ट्रैफिक थाना प्रभारी मांडीखेड़ा नियुक्त किया गया है। सदर थाना प्रभारी नूंह जगबीर सिंह को फिरोजपुर झिरका एसएचओ लगाया गया है। इसी प्रकार रतनलाल एसएचओ नगीना को एसएचओ सदर तावडू, मलखान सिंह शहर थाना प्रभारी तावडू को थाना प्रभारी बिछोर नियुक्त किया गया है। कई चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए गए हैं। तावडू सीआईए प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू की जगह सदर थाना प्रभारी को अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की जिम्मेदारी सौंपने की सबसे ज्यादा चर्चा है। बता दें कि संदीप मोर बेहद तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं। जिन्होंने पूर्व में पलवल फरीदाबाद में अपनी ड्यूटी के दौरान इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसा था। इसके साथ ही सदर थाना तावडू में तैनात महिला उपनिरीक्षक विनीता देवी का भी तबादला नगीना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें