फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एयर टिकट कैंसिल कर मेजर से 3.68 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे से मिलने माॅरीशस जा रहा था मेजर का परिवार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में एयर टिकट निरस्त करके ट्रेवल एजेंट ने मेजर को 3 लाख 68 हजार 500 रुपये की चपत लगा दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-23 में रहने वाले मेजर नरेश कुमार ने कहा कि उनका बेटा माॅरीशस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। जिसके चलते मेजर ने अपने परिवार के साथ अपने बेटे से मिलने के लिए एयर टिकट बुक कराए। इसके लिए उन्होंने ट्रेवल एजेंट राजस्थान के जयपुर निवासी कृष्णकांत शर्मा से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने ट्रेवल एजेंट को टिकट बुक कराने की एवज में 3 लाख 68 हजार 500 रुपये का भुगतान किया। कृष्णकांत ने उनके टिकट बुक कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एजेंट ने टिकट बुक करने के बाद बिना बताए सभी टिकट रद्द कर दिए और इस राशि की धोखाधड़ी की। इसके बाद से उसका फोन बंद है और संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें