फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कर जीएसटी चोरी चेरी करने के मामले में मुख्य आरोपी पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बोगस फर्म बनाकर करीब 19 करोड़ की जीएसटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार मास्टर माइंड को पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को अब उसके दूसरे साथी की तलाश है। अब इन फर्म से हुए लेन देन और जीएसटी की गई चोरी करने वाली फर्मों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले वीरेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही थी। रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
पुलिस को अब इस मामले में प्रेम नगर नांगलोई दिल्ली के रहने वाले मनोज कुमार की तलाश है। जिसके लिए टीम छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में फर्जी बिलिंग कराने वाली फर्म की छानबीन की जा रही है। जांच अधिकारी एसीपी संजीव बल्हारा ने बताया कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें