फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनआरआई महिला की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के मुख्य आरोपी को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे महिला को मालिक बनाकर कराई थी मकान की रजिस्ट्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भारतीय मूल की 74 वर्षीय अमेरिकी नागरिक की करोड़ों रुपये की संपत्ति धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में जिला अदालत ने मुख्य आरोपी अमित रेड्डू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार की अदालत ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, मामले में उसकी भूमिका और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका जताई।डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता स्वराज लांबा ने आरोप लगाया था कि उनकी अनुपस्थिति में जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सुंदरा नामक महिला को उनके स्थान पर खड़ा किया और डीएलएफ फेज-2 स्थित मकान की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से मेसर्स कार्डेक्स हॉस्पिटल्स एंड डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम करा दी।अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी कि हिसार निवासी अमित रेड्डू ने इस साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।साथ ही नकली गवाहों का इंतजाम भी किया था। बैंक रिकॉर्ड में भी आरोपी और उसके सह-आरोपियों के बीच लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ राजस्थान के बाड़मेर, सीबीआई चंडीगढ़ और गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में भी मामले दर्ज हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि अन्य सह-आरोपियों को जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि सभी आरोपियों को समान राहत दी जाए। हर आरोपी की भूमिका अलग-अलग देखना जरूरी है। मामले के दो अन्य आरोपी विक्रम शर्मा और रविकांत उर्फ अर्जुन त्यागी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें