फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए 9 नई सीएनजी गाड़ियां बेड़े में हुईं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने पानी के छिड़काव की व्यवस्था मजबूत की है। इसके तहत नौ नई सीएनजी गाड़ियां बेड़े में शामिल की गई हैं। वर्तमान में नगर निगम के पास 10 गाड़ियां हैं, जिससे इनकी संख्या बढ़कर 19 हो जाएगी। नई गाड़ियों के सड़कों पर उतरने के बाद धूल नियंत्रण के लिए पानी के छिड़काव की क्षमता करीब दोगुनी हो जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, फिटनेस जांच के बाद इन्हें 18 नवंबर से सड़कों पर उतारा जाएगा। ये गाड़ियां प्रमुख सड़कों, धूल प्रभावित इलाकों और निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव करेंगी। शहर में उड़ती धूल वायु गुणवत्ता खराब होने का एक प्रमुख कारण है। सीएनजी गाड़ियां होने से छिड़काव के दौरान वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी कम होगा। निगम के अतिरिक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि नगर निगम की ओर से प्रदूषण को रोकने के लिए पानी का छिड़काव करने वाले 9 वाहनों को खरीदा गया है। फिटनेस के बाद जल्द ही इसे उतारा जाएगा। जिससे प्रदूषण रोकने में और मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें