फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माहि चौधरी ने स्पेशल ओलंपिक्स नेशनल में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
25 से 27 जुलाई 2025 तक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम की माहि चौधरी ने 25 से 27 जुलाई 2025 तक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स नेशनल्स में बोच्चे खेल में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। माहि की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि गुरुग्राम के लिए गर्व का विषय है। माहि को इस शानदार जीत के लिए गुरुग्राम के विधायक एवं हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा बधाई दी।

हरियाणा में स्पेशल ओलंपिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का भविष्य काफी उज्ज्वल और आशाजनक दिख रहा है, जो राज्य सरकार के समर्थन, उत्कृष्ट खेल नीतियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित है। हरियाणा सरकार और खेल विभाग खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वे खेल अवसंरचना, एथलीट-केंद्रित सहायता प्रणालियां प्रदान कर रहे हैं और खेल विज्ञान व चिकित्सा को बढ़ावा दे रहे हैं। हरियाणा में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहा है कि खेल सभी के लिए सुलभ हों, जिसमें दिव्यांग और युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की खेल नीतियां स्पेशल नीड्स वाले खिलाड़ियों के खेल उपलब्धियों को उजागर करती हैं और उन्हें 2015 से लगातार नकद पुरस्कारों से सम्मानित कर रही हैं, जो खेल के महत्व को रेखांकित करता है। इन सभी कारणों को देखते हुए हरियाणा में स्पेशल ओलंपिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उन्हें खेल में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे बल्कि उन्हें समाज में पहचान, सम्मान और वित्तीय स्थिरता भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें