फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी का बिल बकाया होने की बात कहकर युवक से ठगे 1.30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने युवक को क्रेडिट कार्ड से 10 रुपये भेजने के लिए कहा, दो बार में कटे रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने एक युवक से नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के पानी का बिल बकाया होने की बात कहकर 1.30 लाख रुपये की ठगी की है। जबकि युवक ने कॉल पर बात करने वाले को क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान करने की बात कही थी। पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई ठगी की साइबर अपराध थाना पश्चिम में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पालम विहार निवासी डॉ. बीरेंद्र कुमार जावा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि डॉ. बीरेंद्र कुमार जावा का एमसीजी पानी का बिल बकाया है। जब पीड़ित ने बताया कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पानी बिल का भुगतान कर दिया था और उसे इसकी रसीद भी मिली है। कॉल करने वाले ने बताया कि उसका पानी बिल अभी अपडेट नहीं हुआ है। इसे अपडेट करने की आवश्यकता है, अन्यथा पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद कॉल करने वाले ने डॉ. बीरेंद्र कुमार जावा को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 10 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद जब उन्होंने 10 रुपये का भुगतान करने का प्रयास किया तो लेनदेन विफल रहा। इसी दौरान पीड़ित के मोबाइल पर एक लाख रुपये और 30 हजार रुपये कटने के दो मैसेज प्राप्त हुए। साइबर पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें