-कबीर जायसवाल के नाबाद 48 रन की पारी के बदौलत जीती टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नई दिल्ली के एसीए मैदान पर रविवार को अंडर-12 क्रिकेट मुकाबला खेला गया। जिसमें माधव क्रिकेट अकादमी ने अचीवर्स टीम को 66 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माधव अकादमी ने 25 ओवर में सात विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में अचीवर्स नौ विकेट पर केवल 98 रन ही बना सकी।
माधव अकादमी से अमित चावला ने 19, लिप्सी ने 18 और अक्षत जैन ने 19 रन की पारियां खेलीं। वहीं कबीर और बलबीर ने नाबाद 48 व 18 रन बनाए। अचीवर्स से जगन्नाथ, अर्जुन दहिया और आरव नेगी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
अचीवर्स टीम से प्रशांत यादव ने 32 और शौर्य ढींगरा ने नाबाद 10 रन की पारी खेली। माधव अकादमी से कप्तान शौर्य, आरव यादव, राजवीर तलवार और निरदेव ने एक-एक विकेट हासिल किए।