फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर में हर्षोल्लास के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरधाम श्री हरिमंदिर की ओर से निकली रथयात्रा में काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। वार्ड नंबर-15 स्थित अमरधाम श्रीहरिमंदिर में विराजमान भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथ यात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस बार श्रीहरिमंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज की प्रेरणा से रविवार शाम रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा फर्रुखनगर के विभिन्न स्थानों आश्रम हरिमंदिर से चलकर जैन मंदिर, काला महादेव मंदिर, दिल्ली गेट, शहर के बीचों बीच राजीव चौक, कैंब्रिज स्कूल होते हुए वापिस अमरधाम हरिमंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा छबील लगाई गई।
श्रीजगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के महासचिव मुकुल गुप्ता और कोषाध्यक्ष अरुण सैनी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ओडिशा के श्रीजगन्नाथ पुरी धाम में भी भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम की रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में अमरधाम श्रीहरिमंदिर फर्रुखनगर में भी यह कार्यक्रम तीसरी बार आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

भक्तों की ऐसी मान्यता है कि इस रथ यात्रा में भगवान के दर्शन करने से कल्याण होता है। इस रथ यात्रा को रसमय बनाने के लिए इस्कॉन, गुरुग्राम के युवा भक्तों द्वारा महामंत्र संकीर्तन किया। कार्यक्रम में श्री गणेश पूजन नीलम देवी पार्षद और मुकेश सोनी द्वारा किया गया। श्रीरथ-ध्वज पूजन ममता रानी और कालूराम सैनी, पूजा और नीरज यादव द्वारा संचालित किया गया।
-
हरे कृष्ण-हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे...

गुरुग्राम। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के 11 दिवसीय आयोजन के क्रम में रविवार को सेक्टर नौ में रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सेक्टर-67 बादशाहपुर इस्कॉन मंदिर की ओर से आयोजित इस रथ यात्रा में विभिन्न सेक्टरों के काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची थी। रास्ते भर हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे.. के भजन पर लोग नृत्य करते रहे। रथ यात्रा के आयोजक निताई दास ने कहा कि सभी उम्र के लोगों ने इसमें बहुत उत्साह और खुशी के साथ भाग लिया है।
भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के दर्शन शहर में सबके द्वार हो रहे हैं। इससे बड़ा आनंद और क्या हो सकता है। इस बार इस्कॉन की यह पहल सबको पसंद आ रही है। - नरहरि दास
विज्ञापन

ऐसा लग रहा है जैसे हमलोग जगन्नाथ पुरी पहुंच गए हो। भाव विह्वल होकर लोग नृत्य कर रहे हैं। ऐसे मौके रोज नहीं आते हैं। - अर्चना माल
यह भगवान की करुणा का प्रत्यक्ष रूप है। भगवान जगन्नाथ भक्तों को दर्शन देने के लिए बाहर आते हैं। रथ यात्रा के दौरान लोगों के दिलों में प्रवेश करते हैं। यह गुरुग्राम के लिए आनंद का उत्सव है।- अविनाश वत्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें