फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगी मामले में 11वां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश करके ठगी मामले में 11वें आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना खाता साइबर ठगी करने वालों को बेच दिया था। पुलिस इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के कमलनैन सकरा निवासी परवल प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मामले में ठगी गई राशि में से करीब सात लाख रुपये आरोपी सौरव के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी सौरव ने यह बैंक खाता आरोपी परवल प्रताप सिंह को 20 हजार रुपये में बेच दिया था। वहीं, आरोपी परवल प्रताप ने यह बैंक खाता 25 हजार रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था, जिसमें ठगी के रुपये ट्रांसफर कराए गए। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है ताकि ठगी से जुड़े अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें