फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजीव चौक पर जाम से राहत के लिए लूप/रैंप का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द तैयार होगी डीपीआर, सीईओ ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में जाम की समस्या के समाधान को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ पीसी मीणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राजीव चौक पर जाम कम करने के लिए एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड कॉरिडोर (लूप/रैंप) से जोड़ने के लिए डीपीआर जल्द तैयार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन बेल्ट, सर्विस रोड और आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सीईओ ने कहा कि शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और एनएचएआई को भी अपने कार्यों में तेजी लानी चाहिए। विशेष रूप से राजीव चौक पर प्रस्तावित लूप की डीपीआर जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एनएच-48 पर अन्य जगहों पर जरूरी कदम उठाने को कहा गया। राजीव चौक पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई, जीएमडीए और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। लूप का डीपीआर एनएचएआई की ओर से तैयार कराया जा रहा है। इसी आधार पर जमीन संबंधी समस्याओं को हल कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें