फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धनकोट बाईपास पर लग रहा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम-झज्जर-हिसार और राजस्थान जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव धनकोट के बाईपास और आंतरिक सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को गुरुग्राम से झज्जर, हिसार और राजस्थान की ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, धनकोट से स्टेट हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों वाहनों की संख्या बढ़ गई है। गुरुग्राम से झज्जर, हिसार और राजस्थान जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग होने के कारण त्योहारों के दौरान यहां यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। इंटरनल रोड पर भी वाहनों की अधिक आवाजाही होने से स्थिति बिगड़ रही है।
विज्ञापन

लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन की जरूरत है। रक्षा बंधन के दिन भी इस रोड पर जाम की समस्या रही।
विज्ञापन

धनकोट क्षेत्र में आबादी और वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। स्टेट हाईवे से दूसरे शहरों की ओर जाने वाले भारी और निजी वाहनों के अलावा स्थानीय यातायात भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करता है। ऐसे में सड़क की क्षमता के मुकाबले वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों ने यहां पर एक पुलिस निर्माण करने और सड़क सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें