फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर लग रहीं यात्रियों की लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अनलॉक में ढील मिलने के बाद मेट्रो में भीड़ बढ़ती जा रही है। सामाजिक दूरी तय करने पर पीक आवर में लंबी कतारें लग रही है। आलम यह है कि लोगों को मेट्रो स्टेशन के बाहर लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। 30 मिनट से लेकर 50 मिनट तक लोगों को इंतजार करने के बाद स्टेशन परिसर में प्रवेश मिल रहा है।
विज्ञापन

गुरुग्राम से दिल्ली और दिल्ली से गुुरुग्राम में नौकरी व रोजगार के लिए लाखों लोगों का आवागमन होता है। जिनके लिए मेट्रो ट्रेनों में सफर करना सबसे सुखद रहता था। क्योंकि मेट्रो ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से लोग आवागमन कर लेते थे। लेकिन वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटाने के बाद स्थिति काफी दयनीय हो गई है। क्योंकि सुबह व शाम के समय यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। लेकिन कोविड- 19 के नियमों की वजह से कम ही यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने की अनुमति मिलती है। ऐसे में जिले की सीमा में आने वाले हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, ईफ्को चौक मेट्रो स्टेशन, एमजी रोड मेट्रो स्टेशन, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की लंबी लाइनें लगती हैं। यह स्थिति रोजाना बनी रहती है। बता दें कि मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठने की अनुमति है। वहीं मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों का तापमान जांचने एवं सैनिटाइजर करने के बाद प्रवेश कराया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए लंबी लाइन लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें