महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम ब्याज दर पर मिलेगा ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
डीसी अजय कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत 5 लाख रुपये या उससे कम पारिवारिक आय वाली 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं। बशर्ते वे हरियाणा की निवासी हों और किसी ऋण मामले में डिफॉल्टर न हों।
सात प्रतिशत ब्याज दर की छूट
योजना के अंतर्गत महिलाओं को 3 लाख रुपये तक का ऋण सात प्रतिशत ब्याज दर की छूट पर उपलब्ध कराया जाता है। डीसी ने कहा कि यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद करेगी जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकेंगी।
कहां करें आवेदन
डीसी ने बताया कि इच्छुक महिलाएं योजना से संबंधित जानकारी और आवेदन के लिए हरियाणा महिला विकास निगम, मकान नंबर 62-63, संजय कॉलोनी, गुरुग्राम के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।