फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर के पानी में कैद जिंदगी, प्रशासन मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र पार्क के ब्लॉक सी में जलभराव, लोगों ने की जल्द समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क, सेक्टर-105 में लोगों की जिंदगी सीवर के पानी की वजह से कैद हो गई है। क्षेत्र के लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां गलियां गंदे पानी से लबालब भरी हुई हैं लेकिन प्रशासन स्थिति से अवगत होते हुए मौन बैठा है। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी राजेंद्र पार्क के सी ब्लॉक के निवासियों को है। यहां गलियों में कई दिन से पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण लोगों को बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है। लोगों ने बताया कि इस गली में करीब 100 से अधिक लोग रहते हैं, जो जलभराव की समस्या से परेशान है। लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन कोई इस बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन




बच्चे खेल पाते न बाहर निकल पाते

यहां की हालत इतनी खराब हो गई है कि रहना मुश्किल हो रहा है। न ठीक से सांस ले पाते हैं और न ही बच्चे बाहर खेल सकते हैं। -राजेश गुलिया, निवासी



गली में पानी भरने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों को लाने में भी परेशानी हो रही है। साथ ही बदबू से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।-रवि, निवासी

कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदगी और बदबू में रहने में परेशान हो रही है। -अनिल कुमार, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें