गुरुग्राम। देव समाज के मैदान पर मंगलवार को राघव क्रिकेट अकादमी और देव समाज विद्या निकेतन के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें राघव अकादमी की टीम ने देव समाज की टीम को 2 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर देव समाज की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राघव अकादमी की टीम ने नौ विकेट खोकर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव समाज की टीम 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी और मैच हार गई। संवाद