फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बाप: जहर देकर ले ली पांच माह के बेटे की जान, लिव-इन रिलेशनशिप की थी निशानी; हत्यारे ने बताया क्यों मारा?

Tue, 02 Jun 2026 05:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आरोपी विक्रमजीत को दो जून 2026 को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता विक्रमजीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम पुलिस ने लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मे एक पांच माह के बच्चे की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी जान ली थी। यह घटना चार जनवरी 2025 को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

बच्चे की वजह से होता था विवाद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिसार निवासी विक्रमजीत (23 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे एक जून 2026 को गुरुग्राम से पकड़ा गया। पुलिस को पांच जनवरी 2025 को सूचना मिली थी कि एक पांच माह के बच्चे को अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। बच्चे की माता ने शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2023 से विक्रमजीत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की सहमति से एक पुत्र का जन्म हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके लिव-इन पार्टनर ने बच्चे को कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की है। इस शिकायत पर बिलासपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्रमजीत पहले से शादीशुदा था। वह बच्चे के जन्म से खुश नहीं था और महिला पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि इसी वजह से उसने चार जनवरी 2025 को बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

आगे की कानूनी कार्रवाई
आरोपी विक्रमजीत को दो जून 2026 को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें