फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपुल ने मौत को क्यों लगाया गले?: खुद रात तो पत्नी करती थी दिन में काम, मरने से पहले पति ने की थी शर्मनाक हरकत

Sat, 23 May 2026 05:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

मृतक की पहचान गुमला (झारखंड) के अस्ता गांव निवासी विपुल (26) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी अनुजा के साथ बेगमपुर खटोला गांव में किराये पर रहता था। वे दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 
विज्ञापन
मृतक विपुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित बादशाहपुर थाना के अंतर्गत बेगमपुर खटोला में 22 मई को एक युवक ने पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान युवक की पत्नी कंपनी में ड्यूटी पर चली गई थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही एसपीआर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन

झारखंड का रहने वाला था विपुल
मृतक की पहचान गुमला (झारखंड) के अस्ता गांव निवासी विपुल (26) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी अनुजा के साथ बेगमपुर खटोला गांव में किराये पर रहता था। वे दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। विपुल की नाइट की ड्यूटी चल रही थी, जबकि उसकी पत्नी की दिन की शिफ्ट चल रही है। 22 मई को युवक कमरे पर ही था व उसकी पत्नी दोपहर करीब 1 बजे कमरे पर खाना खाने आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

खुद की थाली फेंकी, पत्नी खाने लगी तो उसकी थाली भी फेंक दी
बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी ने उसे खाना खाने के दिया तो उसने फेंक दिया। जब उसकी पत्नी खाना खाने लगी तो उससे भी छीनकर फेंक दिया था। इसके बाद पत्नी वापस कंपनी में चली गई और युवक ने दरवाजा अंदर से बंद करके फंदा लगा लिया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला किसी से विपुल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में महिला ने मकान मालिक को इसके बारे में बताया। मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक को फंदे पर लटका पाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र, जांच अधिकारी, एसपीआर पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें