फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में झटके के साथ रुकी लिफ्ट, 15 मिनट तक फंसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में पहले भी लिफ्ट खराब होने की घटनाएं हो चुकीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर 90 स्थित न्यू टाउन हाइट्स सोसाइटी के एम टावर में एक बार फिर लिफ्ट खराब होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को लिफ्ट अचानक झटके के साथ रुक गई, जिसमें एक महिला 15 मिनट तक फंस गई। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दंपती लिफ्ट में फंसा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 11 मई को डी-टावर में हुई थी। वीडियो में दंपती घबराहट की हालत में इंटरकॉम से मदद मांगते और बाहर आवाज लगाते नजर आ रहे हैं। अब फिर से लिफ्ट खराब होने से एम टावर में एक महिला अंदर फंस गई। लोगों का आरोप है कि लिफ्ट में लगा एआरडी सिस्टम (ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस) भी सही तरीके से काम नहीं कर पाया। यह सिस्टम बिजली जाने पर लिफ्ट को सुरक्षित तरीके से नीचे लाने के लिए लगाया जाता है, लेकिन घटना के समय यह चालू नहीं हुआ। महिला कुछ समय तक लिफ्ट में फंसी रही, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद निवासियों ने सोसाइटी की लिफ्ट व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सोसाइटी में पहले भी लिफ्ट खराब होने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना सही जांच के ही लिफ्टों को एनओसी जारी कर दी जाती है। निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सोसाइटी की सभी लिफ्टों की तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें