दूसरी मेरिट सूची के बाद भी कई ट्रेडों में सीटें खाली, शुरू हुए दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मौजाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद बुधवार से चयनित अभ्यर्थियों के दाखिले शुरू हो गए हैं। हालांकि दूसरी मेरिट सूची के बाद भी कई ट्रेडों में सीटें खाली हैं। लोकप्रिय ट्रेडों में अच्छी संख्या में दाखिले हुए हैं लेकिन कुछ ट्रेड ऐसे हैं, जिनमें अब भी काफी सीटें खाली हैं।
ट्रेडवार दाखिले की स्थिति
ट्रेड दाखिले (%)
इलेक्ट्रीशियन 81.8%
सोलर टेक्नीशियन 80.2%
कोपा 73.8%
वायरमैन 67.4%
मशीनिस्ट 67.0%
फिटर 64.2%
वेल्डर 48.0%
इसके अलावा सिविंग टेक्नोलॉजी और लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक ट्रेड में अभी तक एक भी अभ्यर्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। आईटीआई प्रशासन के अनुसार दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के दाखिले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो गए हैं। निर्धारित समय तक प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों की सीटें अगली मेरिट सूची या ओपन काउंसलिंग के माध्यम से अन्य योग्य अभ्यर्थियों को आवंटित की जाएंगी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों का अभी तक चयन नहीं हुआ है, उनके पास आगे भी प्रवेश का अवसर रहेगा।