फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के 50 खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की तैयारी पूरी कर ली है। गुजरात के अहमदाबाद में एक से पांच अगस्त तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए जिले के 50 से अधिक खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित खिलाड़ी पिछले कई सप्ताह से नियमित अभ्यास और विशेष प्रशिक्षण शिविर में मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करना है। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों और अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल है। जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की महासचिव सीमा सैनी ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल और प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अधिक से अधिक पदक जीतेंगे। कोच सीमा ने खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में उतरने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें