फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बजघेड़ा गांव में स्कूल के नए भवन का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता : राव नरबीर
विज्ञापन




सरकार गुरुग्राम के विकास को लेकर गंभीर, जल्द ही धरातल पर दिखेंगे सार्थक बदलाव



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को बजघेड़ा गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले नए भवन का शिलान्यास किया। सीएसआर पहल के तहत इस नए भवन का निर्माण चिंटल ग्रुप द्वारा करवाया जाएगा।


उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में भी और अधिक सुधार होगा। सरकार प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में आधुनिक रूप से मूलभूत सुविधाएं निरंतर उपलब्ध करा रही है। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कसाना, खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश राघव, चिंटल ग्रुप से अशोक सोलोमन व प्रशांत सोलोमन, निगम पार्षद रामावतार, स्कूल की प्रिंसिपल चंचल, राजू राणा, आरके शर्मा, डॉ रेखा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें