फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला स्तरीय स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-उजीना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। खंड के गांव उजीना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत जिला स्तरीय साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता अब केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बन चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने गांववासियों, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि उजीना के लोगों ने गांव, स्कूल और गलियों को स्वच्छ रखने में प्रेरणादायक योगदान दिया है। स्वच्छता केवल घर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे गांव को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने पर जोर देते हुए बताया कि गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जा सकती है, जबकि प्लास्टिक व अन्य सूखे कचरे को रिसाइकिल कर आर्थिक उपयोग बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए व्यवहार में बदलाव जरूरी है। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने गांव के विकास कार्यों और स्वच्छ पेयजल सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें