फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव सुडाका में पुलिस ने ऊंट का मांस बेचने के आरोप में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मांस और काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि सलीम पुत्र इस्लाम उर्फ गुल्ला अपने मकान में ऊंट काटकर उसका मांस बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी दीवार फांदकर खेतों की ओर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी गांव की आबादी और खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मौके से 48 किलोग्राम ऊंट का मांस, एक कुल्हाड़ी, छुरी, सुआ, तोल कांटा, एक किलो का बाट और लकड़ी का गुटखा बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें