फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में पसंदीदा ट्रेड पाने का आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अगस्त तक बदल सकेंगे विकल्प, रिक्त सीटों की सूची भी जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपनी पसंदीदा ट्रेड और संस्थान चुनने का एक और अवसर मिला है। प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे चरण के तहत सोमवार से विकल्प संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही विभिन्न आईटीआई में रिक्त सीटों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिसके आधार पर विद्यार्थी अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह खाली सीटों का विवरण जारी होते ही बड़ी संख्या में छात्र सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। यहां छात्रों ने हेल्पडेस्क से विभिन्न ट्रेडों में उपलब्ध सीटों की जानकारी ली और ऑनलाइन पोर्टल पर विकल्प बदलने की प्रक्रिया भी समझी। कई अभ्यर्थियों ने बेहतर ट्रेड और सुविधाजनक संस्थान पाने के लिए अपने विकल्पों में संशोधन किया। सेक्टर-14 आईटीआई के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी पांच अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपने विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए भी है, जिन्हें पहले और दूसरे चरण में सीट आवंटित नहीं हुई या जो आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और बेहतर विकल्प चाहते हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, संशोधित विकल्पों के आधार पर सात अगस्त को तीसरे चरण की मेरिट सूची और सीट आवंटन जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें