गुरुग्राम। दुकान का बकाया किराया न देने पर मकान मालिक ने महिला का कॉस्मेटिक का सामान बाहर फेंक दिया। शिवाजी पार्क निवासी महिला ने युवक के खिलाफ पटौदी थाने में शिकायत दी हैं।
पटौदी के शिवाजी पार्क की रहने वाली शगुन ने शिकायत में बताया कि कॉलोनी में ही उन्होंने एक दुकान खोल रखी थी, मकान मालिक को वह नियमित रूप से किराया दे रही थीं। लॉकडाउन के कारण बिक्री कम होने के चलते छह माह का किराया नहीं दे पाई थीं। उन्होंने मकान मालिक से किराया देने के लिए समय मांगा लेकिन वह नहीं माना और सामान दुकान के बाहर फेंक दिया। उन्होंने इसका विरोध किया, तो मकान मालिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। उधर, मकान मालिक का कहना है कि महिला ने कई माह का किराया नहीं दिया है। इस वजह से दुकान खाली कर ली गई थी। अभद्र व्यवहार का आरोप निराधार है।