फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह फरवरी से शिक्षक करें विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। इससे उन पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर नाराज शिक्षक अब हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में 6 फरवरी से विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान काफी समय से लंबित पड़ी मांगें भी उठाई जाएंगी।
विज्ञापन

बुधवार को सोहना के राजकीय स्कूल में बैठक में संगठन के राज्य प्रधान सीएन भारती ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा बिना ढांचागत सुविधाओं के चल रही है। शिक्षक भर्ती की जगह सरकार द्वारा 1983 शारीरिक शिक्षकों, 819 चित्रकला अध्यापकों व 1518 ग्रुप डी के कर्मचारियों को हटाने की तैयारी की जा रही है। राज्य उप प्रधान सत्यनारायण यादव ने कहा कि अध्यापकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों का भार दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, ऑनलाइन शिक्षण उपकरण समय से मिलना जरूरी है। वहीं व्यवहारिक व अनिवार्य तबादले किए जाएं और प्रदेश में 34,850 अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाए। आंदोलन की घोषणा के तहत 6 फरवरी को पटौदी, 12 फरवरी को फर्रुखनगर, 17 फरवरी को सोहना व 25 फरवरी को गुरुग्राम खंड में प्रदर्शन किया जाएगा। मांगे पूरी न होने पर जिला व राज्य स्तरीय रैली की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उप प्रधान अनीता यादव, मेवात उप प्रधान फूल कुमार, खंड सोहना प्रधान कृष्णपाल, खंड गुरुग्राम प्रधान सत्यनारायण, खंड पटौदी प्रधान रविंदर ठाकरान, हुकम सिंह, सूरज प्रकाश, रघुनंदन, कुलदीप खटाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें