फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो के दूसरे चरण में कई जगहों पर जमीन संबंधी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
दो-तीन सड़कों पर सेंट्रल वर्ज नहीं होने से कॉरिडोर तय करने में देरी
विज्ञापन

दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक होना है मेट्रो निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण होना है। दूसरे चरण में आने वाली तीन-चार सड़कों पर सेंट्रल वर्ज नहीं हैं। जबकि, सरकारी रिकॉर्ड में सड़क की चौड़ाई 30 मीटर दर्ज है, जबकि वास्तविकता में कई स्थानों पर यह केवल 22 मीटर ही है।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण का ठेका दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी पहले चरण का कार्य तेजी से कर रही है। दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण होना है। इसके लिए जीएमआरएल मेट्रो अलाइनमेंट पर काम कर रहा है। जीएमआरएल के एक अधिकारी के अनुसार, मिलेनियम सिटी सेंटर से बसई चौक तक सड़क चौड़ी है और कॉरिडोर में कोई विशेष दिक्कत नहीं है। हालांकि, सेक्टर-9 से रेलवे रोड तक सड़क पर सेंट्रल वर्ज नहीं है, जिसके चलते एक ओर से ही मेट्रो के पिलर बनाने की योजना है। रेलवे रोड पर सेंट्रल वर्ज मौजूद है। इसके बाद सेक्टर-4/5 चौक से रेजांगला चौक तक कॉरिडोर को एक तरफ से ले जाना होगा। जीएमआरएल के अनुसार, मास्टर प्लान में मुख्य सड़कों की चौड़ाई 30 मीटर निर्धारित है, जबकि जमीनी स्तर पर यह कई जगहों पर 22 मीटर ही है। इस कारण जीएमआरएल ने नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों से जमीन संबंधी समस्याओं को जल्द सुलझाने का आग्रह किया है, ताकि कॉरिडोर को अंतिम रूप दिया जा सके। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ जीएमआरएल की टीम संयुक्त सर्वे कर रही है। इसके बाद सेक्टर-9 से साइबर सिटी कॉरिडोर के लिए टेंडर जारी करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन
मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 और साइबर सिटी है। इसके अतिरिक्त, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर-101) तक का कॉरिडोर भी प्रस्तावित है। वहीं, सेक्टर पांच से गुड़गांव रेलवे स्टेशन तक एक स्पर बनाया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें