पटौदी। पटौदी रेलवे स्टेशन के यात्रियों की मांग अब पूरी होने की उम्मीद है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र जारी कर बताया है कि स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को लेकर जांच प्रक्रिया चल रही है। रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12065/12066 जनशताब्दी एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 14087/14088 रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन के पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए ऑपरेशनल फिजिबिलिटी की जांच की जा रही है। इन ट्रेनों के ठहराव से पटौदी, हेलीमंडी, फर्रुखनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली, राजस्थान व अन्य शहरों के लिए सीधी सुविधा मिलेगी। यह पत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के अनुरोध के जवाब में जारी किया गया है। संवाद