फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पड़ोसियों, संबंधियों व पुलिस को बिना बताए घर में ताला लगाकर कहीं बाहर जाना महंगा पड़ सकता है। चोर आपके घर को खंगाल सकता है। ऐसा ही मामला मंगलवार को सेक्टर-10 स्थित एक अपार्टमेंट में सामने आया। पत्नी का ऑपरेशन कराने अस्पताल गए सेना से रिटायर्ड कर्नल के घर से चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सेक्टर-10 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 स्थित लक्ष्मी अपार्टमेंट में सेना से रिटायर्ड कर्नल आरसी यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी का एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में थे। 20 मई को अस्पताल से घर आने पर सबकुछ ठीक था। इसके बाद वह मकान को ताला लगाकर फिर से पत्नी के पास अस्पताल चले गए। वहां से मंगलवार शाम घर आने पर देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा है। अंदर सारा सामान भी बिखरा पड़ा है। साथ ही अलमारी से सोने व चांदी के जेवरात गायब हैं।
एक अन्य मामले में नाथू पुरा में किराए के मकान में रहने वाले कौशल भट्ट के मोबाइल फोन और आईफोन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पुलिस ने बताया कि 22 मई की रात वह अपने कमरे में सो रहा था। गर्मी ज्यादा होने के कारण उसने अपने कमरे का दरवाजा खोल रखा था। सवेरे के समय किसी ने उसका मोबाइल फोन, आईफोन आदि चुरा लिए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें