एक चौथाई बढ़ जाएगी प्रॉपर्टी, खाली प्लाॅट मालिक के लिए आसान होगी राह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार की ओर से चार मंजिला भवन बनाने के लिए पॉलिसी बनाने का सबसे अधिक फायदा साइबर सिटी के लोगों को होगा। लाखों लोग ऐसे हैं पॉलिसी बनते ही जिनकी प्रॉपर्टी एक चौथाई बढ़ गई है। हुडा, कलोनाइजर, नगर निगम में बनने वाले मकान पर इसका असर होगा।
हुडा के सेक्टर में खाली प्लाट पर इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। हुडा के पुराने सेक्टर में जो प्लाट खाॅली पड़े हैं। उस पर यह शर्त लागू होती हैं। हुडा के सेक्टर 51, 52,56 में सबसे अधिक प्लाॅट है। यहां पर निर्माण करने से पहले अगर पास में मकान बना हुआ है तो चार मंजिला भवन बनाने से पहले पड़ोसियों से अनुमति लेनी होगी।
डीएलएफ व सुशांतलोक में होगा सबसे अधिक प्रभाव
कालोनाइजर इलाके में लोगों ने अपनी कोठियां बना रखी हैं। कोठी को तोड़ कर स्टिल्ट के साथ चार मंजिला भवन बनाने की अनुमति होगी। यहां पर पहले तीन मंजिल तक ही अनुमति थी। डीएलएफ फेज वन, टू, थ्री, के साथ चार व पांच में इसका असर अधिक होगा।
रियल एस्टेट के कारोबार में आएगा उछाल
प्रदेश सरकार की ओर से पॉलिसी बनाने के बाद रियल एस्टेट के कारोबार में उछाल आउगा। शहर के रियल एस्टेट से जुड़े अशोक सिधवानी कहते हैं कि सरकार के इस फैसले से लोगों को छत मिलने की राह आसान होगी। जिसके पास प्लाॅट या प्राॅपर्टी है उसकी वैल्यू बढ़ेगी। उसकी ओर से अपने कमाई का और जरिया बनेगा।
कोट-
हरियाणा सरकार का स्टिल्ट-प्लस-4 मंजिल निर्माण की अनुमति देने का निर्णय लोगों के सपनों को पूरा करने के साथ-साथ हाउसिंग सेक्टर को भी बढ़ावा देगा, खासकर गुरुग्राम जैसे शहरों में जहां मांग बहुत ज्यादा है। पहले भी राज्य ने ऐसे निर्माणों की अनुमति दी थी। हालांकि, करीब डेढ़ साल पहले, सरकार ने इस प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया था। - रजत गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एमआरजी ग्रुप।
कोट
हरियाणा सरकार द्वारा स्टिल्ट-प्लस-4 मंजिल के निर्माण को मंजूरी देने का निर्णय न केवल लोगों के सपनों को पूरा करेगा बल्कि अफोर्डेबल हाउसिंग प्लॉट्स के लिए उत्प्रेरक का काम भी करेगा। ऐसे सभी निर्माणों पर 16 महीने के प्रतिबंध के बाद, यह मंजूरी हाउसिंग डिमांड को पूरा करने और इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। - कुशाग्र अंसल, डायरेक्टर अंसल हाउसिंग।
वर्जन
सरकार की ओर से तय की पॉलिसी को लागू किया जाएगा। जहां पर इन्फ्रास्ट्रक्चर की समस्या आएगी। उसे ठक कराया जाएगा। आम जनता को परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जाएगा। - नरहरि सिंह बांगड़, आयुक्त नगर निगम, गुरुगगाम।
वर्जन
सरकार की ओर से बनाई गई पॉलिसी के तहत प्लाॅट मालिकों के भवन का नक्शा पास करने से लेकर भवन बनाने की अनुमति दी जाएगी। जल्द ही इस विषय पर सर्वे ब्रांच के साथ बैठक की जाएगी। - विकास ढांडा, संपदा अधिकारी - 1 गुरुग्राम।