फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्ट्रीट और ट्रैफिक लाइट नहीं होने से बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। सेक्टर-77, 78 और 79 को जोड़ने वाली सड़क पर स्ट्रीट और ट्रैफिक लाइट की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। यह सड़क जीएमडीए की ओर से बनाई गई है लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। खासकर सेक्टर-78 स्थित पापड़ी चौक पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। पिछले हफ्ते इस चौक पर दो सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।
विज्ञापन




ग्रामीण निवासी नवीन यादव ने बताया कि इस चौक पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बावजूद यहां सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं, शिकोहपुर के निवासी सतपाल यादव का कहना है कि रात के समय यहां से वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। सड़क पर स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक लाइट नहीं होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अगर जल्द ही यहां स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक लाइट नहीं लगाई गई तो बड़े हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें