फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल ने खोला 13 इंस्पेक्टरों की भूमिका का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कुख्यात कौशल की गिरफ्तारी के बाद उसके कई खुलासों ने पुलिस महकमे की भी नींद उड़ा दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरीदाबाद पुलिस की रिमांड में उसने 13 पुलिसकर्मियों की भूमिका खोली है। जिसमें उसने बताया कि अपने पुलिस से बचने के लिए वह इन्हें मोटी रकम देता था। इसमें गुरुग्राम के दो इंस्पेक्टर भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2018 में अपने साथी को सरेंडर करवाने और एक साथी का नाम मामले से निकलवाने के लिए गुरुग्राम पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर को 10 लाख की रकम दी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी सन्न है। इस पूरे मामले की तफ्तीश के लिए आंतरिक स्तर पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि कौशल ने रिमांड के दौरान कबूला कि उसकी गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल के 13 इंस्पेक्टरों के साथ सांठगांठ थी। जिसमें बकायदा उसने कई ऐसे सबूत भी स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को दिए है जिसमें उसने कहा कि वह उन्हें कई मामलों में अंदरखाने मदद करते थे। फरीदाबाद पुलिस की ओर से कौशल के खास गुर्गे सचिन खेड़ी की गिरफ्तारी के बाद भी उसने भी ऐसे ही कई राज पुलिस अधिकारियों के सामने खोले थे। ऐसे में पुलिस इन दोनों बदमाशों की बातों का मिलान कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस में जिन इंस्पेक्टरों के नाम उसने लिए है इसके अलावा दूसरे इंस्पेक्टरों की भूमिका भी पुलिस जांच कर रही है। जिसमें पुलिस के आला अधिकारी आंतरिक स्तर पर जांच पड़ताल कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें