फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण : घुटनों में दर्द, फिर भी कतार में लगे रहे

विज्ञापन
बुजुर्गों में टीकाकरण को लेकर दिखाई दिया उत्साह, सेक्टर-31 स्थित पोली क्लीनिक में बनाए गए कोरोना ट? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। वरिष्ठ नागरिक कोरोना संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण के लिए जबरदस्त उत्साहित हैं। उम्मीद से ज्यादा बुजुर्ग केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई बुजुर्ग घुटनों के दर्द से परेशान दिखे फिर भी उनमें स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उत्साह कम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को 54 केंद्रों पर टीकाकरण के तीसरे चरण की प्रक्रिया चली।
विज्ञापन

इस मौके पर 3955 बुजुर्गों व गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों, स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2780, 45 से 59 आयु वर्ग के बीच में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 223 लाभार्थियों को पहली डोज दी गई। वहीं, 526 स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीका लगाया गया। इनमें से 122 को पहली डोज दी गई। वहीं, 404 को दूसरी डोज दी। 426 फ्रंटलाइनवर्कर्स को टीका लगाया गया। इनमें 423 को पहली डोज और 3 को दूसरी डोज दी। बुजुर्गों के उत्साह को देखते हुए जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। 26 निजी अस्पतालों के साथ अब अन्य 30 में भी टीकाकरण की प्रक्रिया चलेगी। इसके साथ ही जिले में कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त 17 हजार टीके की डोज भी पहुंचेगी।
पंजीकरण की गति रही धीमी
कोविन पोर्टन पर पंजीकरण की गति धीरे होने की वजह से बुजुर्गों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। इसकी वजह से बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। सेक्टर-31 में टीकाकरण केंद्र बनाए गए पॉलिक्लीनिक में कोविन पोर्टल के धीरे चलने से परेशानी हुई। बुजुर्गों में भारी नाराजगी भी दिखी। उन्हें दो से तीन घंटे तक लाइनों में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन

ढाई घंटे से लाइन में लगे रहे हैं। उनके घुटनों में समस्या है। बुजुर्ग बढ़-चढ़ कर आगे आ रहे हैं तो उनके लिए भी व्यवस्था की जानी चाहिए। पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा चुके बुजुर्गों को भी वेरिफेकेशन के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
- श्याम लाल पंडित
कोरोना महामारी से भारी संख्या में लोगों की जान गई है। ऐसे में मुझे खुद की सुरक्षा का ख्याल है। सभी को टीका लगवाना चाहिए।
- वीपी साहनी
-जैसे ही बुजुर्गों की बारी आई तो हम दोनों पति पत्नी टीका लगवाने के लिए तैयार हो गए, लोगो को खुद को सुरक्षित करना जरूरी है
- गिना और सोम ओबेरॉय
- कोरोना टीका से लोगों को सुरक्षित करने के लिए वैज्ञानिकों ने मेहनत की है। हम टीका लगवा कर अच्छा महसूस कर रहे हैं। थोड़ी बहुत परेशानी तो चलती रहती है।
विज्ञापन

- कर्नल डीसी शर्मा, विनीता शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें