फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनफोर्समैंट टीम ने ओल्ड जेल कॉम्पलैक्स को किया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
ओल्ड जेल कॉम्पलैक्स में बनाई गई अवैध रूप से झुग्गियों को हटाती हुई नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम क? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के जोन-2 क्षेत्र की इनफोर्समेंट टीम ने बृहस्पतिवार को ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स में अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम के सहायक अभियंता नरेश कुमार व कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार की टीम बृहस्पतिवार को जेसीबी व पुलिस फोर्स लेकर सोहना चौक स्थित ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से सभी झुग्गियों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स पर अवैध झुग्गियों को हटाने के दौरान इनफोर्समेंट टीम को कब्जा करने वाले लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन पुलिसबल की मदद से लोगों को वहां से हटाया गया। इसके बाद जेसीबी द्वारा अवैध झुग्गियों को तोड़ा गया। इस दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोग नगर निगम के अधिकारियों से अपने परिवार के बारे में गुहार भी लगाते रहे।
अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने आई है। ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स का क्षेत्र गुरुग्राम का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपत्ति है। नगर निगम गुरुग्राम के सदन की सामान्य बैठकों में मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में सभी निगम पार्षदों की सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाए। इसके तहत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करके साफ-सुथरा बनाया जाए तथा वहां पर हरियाली विकसित करने के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंचों आदि व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें