फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किशोर के हत्यारोपियों ने किया चोरी की पांच वारदातों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंधों का शक में पटौदी क्षेत्र में किशोर की हत्या का मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने पूछताछ के लिए ले रखा था रिमांड पर, पटौदी में की थी चोरी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पत्नी से अवैध संबंधों का शक होने पर पटौदी क्षेत्र में 15 साल के किशोर की हत्या करने वाले आरोपी चाचा और उसके साथी ने चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने चोरी की यह सभी वारदात आरोपियों ने पटौदी क्षेत्र में ही की थीं। शनिवार को रिमांड रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बता दें कि बीते 26 सितंबर को पटौदी थाना पुलिस को गांव खलीलपुर में 15 साल के तुषार का शव मिला था। इस मामले में फर्रुखनगर अपराध शाखा के प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने 15 अक्तूबर को दो आरोपियों 28 वर्षीय अमित कुमार व 29 वर्षीय तरुण उर्फ जोनी रेवाड़ी के गांव चिल्लड़ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि आरोपी अमित को संदेह था कि उसका चचेरा भाई तुषार उसकी पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता है। यह भी संदेह था कि तुषार और उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इसके चलते अमित अपने चचेरे भाई तुषार को खलीलपुर घीलावास के बांध के पास लेकर गया। जहां अपने साथी आरोपी तरुण उर्फ जोनी के साथ मिलकर पहले तुषार को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटौदी में दिया पांच चोरी की वारदातों को अंजाम:
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने इस हत्या के अलावा पटौदी क्षेत्र से चोरी की पांच वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक, दो मोबाइल फोन, कपड़े की रस्सी व एक इंजेक्शन बरामद की है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें