फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीटीपी की ओर से जारी नोटिस को लोगों ने बताया गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुशांत लोक टू थ्री के निवासियों ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से मिलकर रखी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर योजनाकार विभाग ने सुशांत लोक टू व थ्री में करीब 300 घरों में नियमों की अवहेलना और व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन पर नोटिस जारी किया है। इस मामले में निवासियों का कहना है कि यह परेशान करने की कार्रवाई है। घरों में चलने वाली छोटी गतिविधियों जैसे ब्यूटी पार्लर, ट्यूशन पढ़ाने, घर के भीतर बूटिक आदि पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। निवासियों ने इस संबंध में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि राव नरबीर ने आश्वासन दिया है कि छोटी-छोटी बातों के लिए लोगाें को परेशान नहीं किया जाएगा।

लोगोें ने कहा
अगर किसी ने सुरक्षा के लिए अपने घर में जाली लगा ली है या ट्यूशन के लिए शेड डाली है तो वह अवैध कैसे साबित कर सकते हैं। प्रशासन से 50 हजार रुपये देकर वही काम वैध कैसे हो जाएगा।
विज्ञापन

- पवन यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुशांत लोक थ्री

जब तक कई पड़ोसी शिकायत नहीं करें तब तक प्रशासन किसी तरह की नोटिस या कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। घरों में किसी ने सुरक्षा के लिए जाली लगाई है तो यह उनकी जरूरत के लिए हो सकता है।
- आलोक गुप्ता, निवासी, सुशांत लोक थ्री

कॉलोनियों में अगर कोई जरूरी सेवा के लिए घर से कोई कुछ काम कर रहा है, और अगर उससे आस-पास के व्यक्ति को परेशानी नहीं हो तो इसपर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

- अनुराग बत्रा, सुशांत लोक थ्री

प्रशासन लोगों को सामुदायिक भवन, क्लब आदि उन्हें नहीं दिलवा पा रहा है। मगर लोगों को परेशान करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। सुरक्षा या घरों से चलने वाले छोटे-मोटे कामों के लिए नोटिस नहीं दिया जाना चाहिए।
- शैलेश कुमार, सुशांत लोक थ्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें