फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अपहरण का आरोपी अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कराने के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल लाई थी भोंडसी पुलिस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के नागरिक अस्पताल से अपहरण का आरोपी खिड़की तोड़कर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। भोंडसी पुलिस दो आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के लिए लेकर आई थी। इनमें से एक आरोपी अस्पताल की खिड़की से कूद कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सोहना क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार भोंडसी थाना पुलिस अपहरण के आरोपी साबिर व धोखाधड़ी के मामले में दूसरे आरोपी को मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल सोहना लेकर पहुंची थी। जब आरोपियों का इमरजेंसी विभाग में डॉक्टर मेडिकल कर रहे थे, उसी समय मौका देखकर आरोपी साबिर डॉक्टर के पीछे लगी एक खिड़की से कूदकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी में एसी की एक खिड़की लगी हुई थी। एसी खराब होने के कारण वहां पर एक गत्ता लगाया हुआ था। इसे तोड़कर साबिर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक के फरार होने की सूचना जैसे ही पुलिस को दी तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उसी समय कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच व पुलिस थानों की टीमें भी अस्पताल पहुंची, लेकिन शाम तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। सोहना नागरिक अस्पताल के एसएमओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में दो लोगों को मेडिकल कराने के लिए लाया गया था। जिनमें से साबिर नामक आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें