फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किकबॉक्सिंग...सोने व चांदी की चमक से रोशन हुआ जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
25वीं ऑल हरियाणा राज्य किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में जीते 93 पदक
विज्ञापन

नंबर गेम- 500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले के खिलाड़ियों ने 25वीं ऑल हरियाणा राज्य किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 मई तक जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में किया गया, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।



जिले की ओर से 76 खिलाड़ियों, दो अधिकारियों और छह कोच की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों ने 94 विभिन्न स्पर्धाओं और पांच टीम इवेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 93 पदक अपने नाम किए। इनमें 42 स्वर्ण, 27 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गुरुग्राम जिला प्रदेश की सबसे सफल टीमों में शामिल रहा।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में जिले की अंतरराष्ट्रीय रेफरी सीमा सैनी ने चीफ रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि नवीन कुमार ने जज के रूप में सेवाएं दीं। वहीं, जिले की टीम को तैयार करने में कोच गीता ग्लेन लामा, निशांत यादव, राहुल, सुशांत शर्मा और शिखर गुप्ता की अहम भूमिका रही।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 30 मई से 3 जून तक ओडिशा में आयोजित होगी। इसके अलावा कैडेट नेशनल चैंपियनशिप 17 से 21 जून तक इंदौर में व सीनियर नेशनल चैंपियनशिप एक से पांच अगस्त तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी। जिले के खिलाड़ी इन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन




जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल और उपाध्यक्ष राधे श्याम बंसल ने खिलाड़ियों और कोचों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही खेल प्रतिभाएं आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरुग्राम का नाम और ऊंचा करेंगी। साथ ही उन्होंने वाको इंडिया के अध्यक्ष संतोष के अग्रवाल का युवाओं को मंच उपलब्ध कराने और किकबॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए विशेष आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें