फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वाद के दीवानों की पहली पसंद बना केरल का तीखा गुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस आजीविका मेले के दूसरे दिन फूड कोर्ट में लगी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित सरस आजीविका मेला 2026 में देशभर की ग्रामीण संस्कृति और महिला उद्यमिता की अनोखी झलक देखने को मिल रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा और प्रवेश निशुल्क है।

केरल पवेलियन में विविध स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासतौर पर तीखा गुड़ लोगों को खूब लुभा रहा है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की सुजिता बताती हैं कि इसकी कीमत 600 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। यह गुड़ पूरी तरह हस्तनिर्मित है और अपनी अनोखी स्वाद व गुणवत्ता के कारण सरस मेले की विशेष पहचान बन गया है।
विज्ञापन


मेले के केरल पवेलियन में फ्रूट हलवा, पॉम गुड़, काली मिर्च, ड्राई फ्रूट्स का आचार, सांभर मसाला लोगों को खूब लुभा रहे हैं। तमिलनाडु स्ट्रीट में आर्टिफिशियल ज्वैलरी की खास चमक नजर आ रही है। सरस मेला न केवल व्यापार का मंच है, बल्कि ग्रामीण भारत की संघर्ष और सफलता की सशक्त कहानी भी बयां करता है।
-
घूमना और खरीदारी करना मेरे लिए यादगार अनुभव
पहली बार मेले में आई हूं और यहां का माहौल मुझे बहुत अच्छा लगा। खाने-पीने की कई स्वादिष्ट चीजें देखकर मैंने कुछ सामान खरीदा भी है। मेले में घूमना और खरीदारी करना मेरे लिए यादगार अनुभव रहा। - अनिता सिंह
विज्ञापन


अपनी बेटी के साथ मेले में आई हूं। इस बार यहां खाने-पीने की विभिन्न और स्वादिष्ट चीजें हमें खूब आकर्षित कर रही हैं। माहौल भी बहुत आनंददायक है।रितु

मेले में आना हमें नई-नई चीजों से रूबरू कराता है। यहां विभिन्न उत्पाद, परंपराएं और संस्कृतियां देखने को मिलती हैं। इससे हमें कई नई जानकारियां प्राप्त होती हैं और अनुभव भी समृद्ध होता है। - आकांक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें