फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ: कायकिंग में पदकों की बरसात, 95 पदक जीते

Sat, 27 Sep 2025 07:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
रिदमिक जिम्नास्टिक में मिशिका को 5 स्वर्ण और ‘हरियाणा की चैम्पियन जिम्नास्ट’ का मिला खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 में जिले से खेलने गए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे हरियाणा में रोशन किया। कायकिंग, टेबल टेनिस और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए दर्जनों पदक अपने नाम किए। राज्य स्तरीय कायकिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 95 पदक जीते, जिनमें 41 स्वर्ण, 18 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल रहे।
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक महिला वर्ग में जिले की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में पर्नवी ने फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक जीता। रिदमिक जिम्नास्टिक में मिशिका ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर ‘हरियाणा की चैम्पियन जिम्नास्ट’ का खिताब हासिल किया। वहीं, ध्रुवी चौधरी ने एक स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर दूसरी श्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब पाया। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक पुरुष वर्ग में जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता में अभिषेक ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का श्रेष्ठ जिम्नास्ट घोषित होने का गौरव पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने भी खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में जिले की टीम ने रजत पदक जीता। व्यक्तिगत मुकाबलों में आरव कटारिया, आन्या गर्ग और रेहा मेहता ने कांस्य पदक अपने नाम किए। डबल्स मुकाबले में आन्या गर्ग और रैहा मेहता की जोड़ी ने रजत पदक जीतकर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें