फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर में पारंपरिक उल्लास के साथ मना करवा चौथ

विज्ञापन
सेक्टर-57 के एल एन टी पार्क में करवा चौथ पुजन के लिए एकत्रित महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सुहागनों ने सामूहिक पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में सुहागनों ने करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने पति के खुशहाल और दीर्घ जीवन की कामना की। वे दुल्हनों की तरह सजकर चांद के इंतजार में थीं। पूजा की रस्मों के बाद उन्होंने नृत्य संगीत और तंबोला जैसे खेलों के साथ समय बिताया।
शहर के विभिन्न हिस्सों में करवा चौथ की पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-57 के एल एनटी पार्क में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। इंद्रा मल्होत्रा, अंजू कोछड़, डॉ. स्वाति मल्होत्रा और अन्य ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई। डीएलएफ फेज 2 के गौरी शंकर मंदिर में न्यू पंजाबी महासभा ने पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। सभा के अध्यक्ष एके मुंजाल और उनकी टीम ने इसका आयोजन किया। न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन और सेक्टर-4 के श्री राम मंदिर व श्री कृष्ण मंदिर में भी पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लबों और सोसाइटियों में रही रौनक
हल्की बारिश के बावजूद लोगों ने अर्घ्य और पूजन के लिए सोसाइटियों, पार्क और खुली जगहों पर पहुंचे। सेक्टर-4 स्थित हुडा जिम खाना क्लब और डीएलएफ सिटी क्लब में चंद्र दर्शन और सात्विक डिनर की व्यवस्था थी। इन क्लबों में काफी संख्या में जोड़े पहुंचे। सोहना दमदमा स्थित विरासत रिसॉर्ट में एक शाम चांद के साथ कार्यक्रम में सूफी गायन, तंबोला और डिनर का आयोजन किया गया।

सेक्टर-57 के एल एन टी पार्क में करवा चौथ पुजन के लिए एकत्रित महिलाएं। संवाद

सेक्टर-57 के एल एन टी पार्क में करवा चौथ पुजन के लिए एकत्रित महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें