फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में कराटे के हुए ट्रायल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। कराटे के जिलास्तरीय ट्रायल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए गए। इस ट्रायल में अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। जहां कुमिते वर्ग में 60 किग्रा वर्ग के खजान ने बाजी मारी, वहीं 67 किग्रा में विशाल यादव ने अपनी श्रेष्ठता दिखाई। 75 किग्रा वर्ग में दीपक कुमार ने दमखम दिखाया, जबकि 84 किग्रा में अजीत सिंह विजेता रहे। +84 किग्रा वर्ग में रोहित ने अपना लोहा मनवाया।


बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 55 किग्रा से कम वर्ग में कृपा श्रेष्ठा ने शानदार प्रदर्शन किया। 61 किग्रा से कम वर्ग में मुस्कान, 68 किग्रा से कम वर्ग में यशिका और +68 किग्रा में पिंकी ने बाजी मारी।
विज्ञापन




इंडिविजुअल काता प्रतियोगिता में पृथ्वी ने लड़कों के वर्ग में अपनी कला का प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में विद्या ने सबका दिल जीता। टीम मुकाबलों में भी गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक दिखाई। टीम कुमिते (बालक वर्ग) में प्रशांत, हेमंत, सागर कुमार, शुभम, विवेक, प्रदीप, दीपक कुमार और गोविंदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, टीम कुमिते (बालिका वर्ग) में कृपा, मुस्कान, यशिका, पिंकी और विद्या की जोड़ी ने तालमेल दिखाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपनिदेशक गिरराज, जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, कुलवंत सिंह, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, हरीश सैनी, बिरेंद्र और पवन सिंह उपस्थित रहे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के अंत में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें