पटौदी। जाटौली मंडी के पटौदी स्थित बाबा जाल वाले में लोगों को पिछले 20 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। इसको समस्या को लेकर क्षेत्र के लोग वार्ड-14 पार्षद राधेश्याम मक्कड़ जनस्वास्थ्य कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पहुंचीं महिलाओं ने वहां मौजूद कर्मियों को बताया कि पिछले बीस दिन से क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। पानी आने का कोई समय नहीं है, रातभर जागकर पानी का इंतजार करते हैं। रात में भी अगर पानी आता है तो थोड़ा बहुता आकर बंद हो जाता है। इससे क्षेत्र में पानी का संकट गहराया हुआ है। कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने महिलाओं का आश्वासन दिया है कि पानी की समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा, उनके आश्वासन के बाद महिलाएं वापस चली गईं। संवाद