फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निपुण प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों का मांगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
29 जुलाई तक भेजनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत आगामी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसके तहत शिक्षा निदेशालय ने पिछले चार शैक्षणिक वर्षों में आयोजित प्रशिक्षणों में अनुपस्थित रहे शिक्षकों की जानकारी मांगी है।
सभी जिलों को सत्यापित जानकारी 29 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस के आधार पर 2026-27 का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। निदेशालय के अनुसार, पिछले चार शैक्षणिक वर्षों में आयोजित सात प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहे शिक्षकों की सूची तैयार करनी होगी। इनमें एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण, छह दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण, बालवाटिका-3 शिक्षक प्रशिक्षण, कक्षा 4 व 5 तथा कक्षा 1 से 3 के पाठ्यक्रम एवं शिक्षण पद्धति से जुड़े प्रशिक्षण, बालवाटिका पाठ्यक्रम प्रशिक्षण और स्ट्रक्चर्ड ग्रुपिंग एंड रिमेडिएशन प्रशिक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने जानकारी देने के लिए गूगल शीट उपलब्ध कराई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों से जानकारी लेकर उसकी जांच करनी होगी और 29 जुलाई तक रिपोर्ट भेजनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे होने वाले प्रशिक्षण की तैयारी की जाएगी। साथ ही जो शिक्षक पहले प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके, उन्हें भी अगली बार प्रशिक्षण का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें