फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांवड़ियों ने अव्यवस्था देखकर मंदिर में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालु परेशान, पुलिस ने हस्तक्षेप कर ताला खुलवाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिवरात्रि की सुबह कृष्णा कॉलोनी में जब भक्त गली नंबर चार के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ मिला। भक्तों को इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर ताला खुलवाया और जलाभिषेक शुरू हो पाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में स्थानीय कांवड़िये गंगाजल लेकर हरिद्वार से आए थे। मंदिर में कई तरह की अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। कांवड़ियों के मुताबिक वहां बाथरूम, पानी आदि की समस्या भी थी। इन अव्यवस्थाओं के परेशान होकर उन्होंने मंदिर के बाहर ताला जड़ दिया। बाद में पुलिस की मदद से उसे खुलवाया गया और फिर लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें